
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच के नवीन सत्र का हुआ गठित
वाराणसी । काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच ने शनिवार को शनिवारिय गोष्ठी काव्य पाठ कर सम्पन्न किया।
शनिवारिय गोष्ठी कीअध्यक्षता देश के जाने माने वरिष्ठ कवि व पत्रकार ई. राम नरेश ” नरेश ” ने किया। तथा मुख्य अतिथि दीपक दबंग, विशिष्ट अतिथि गजलकार पुष्पेन्द्र अस्थाना रहे। संचालन मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।
शनिवारिय गोष्ठी की शुरुआत संस्था के नवनियुक्त सचिव विजय चंन्द्र त्रिपाठी ने सरस्वती बन्दना कर किया।
शनिवारिय गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण जी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, वहीद इकबाल लोहतवी, डा. विनोद कुमार स्वामी, गणेश सिंह प्रहरी, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी, डा. दिनेश दत्त पाठक, ई. राम नरेश नरेश, दीपक दबंग, डा. पुष्पेन्द्र अस्थाना, जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव टोपी, मोहकम बनारसी, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, आशिक बनारसी, विमल बिहारी, उमेश सिंह काव्यपाठ गीत, ग़ज़ल की प्रस्तुति दी।
गोष्ठी में नवीन सत्र जुलाई 2026 से जुलाई 2028 तक के नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर दायित्व का बोध कराया गया।
गोष्ठी अध्यक्ष ई. राम नरेश नरेश को अंग वस्त्रम ओढ़ा कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
भुलक्कड़ बनारसी का चन्द्रा साहित्य परिषद की तरफ से अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित डा. दिनेश दत्त पाठक ने किया।


Leave a Reply