
वाराणसी। परमपूज्य सन्तशिरोमणी श्री श्री 1008 श्री मौनी बाबा जी महराज का प्राकट्योत्सव तिथि अश्वनी कृष्ण पक्ष तृतीया दो अक्तूबर सोमवार को श्रध्दा पूर्वक मनाया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुपूजन से होगा। श्री बाबा जी की मूर्ति का रुद्राभिषेक प्रातः 8बजे। वैदिक ब्राह्मण फलहारी भोज 11बजे से। साधु-सन्तों एवं विधार्थी ब्राह्मण भोज अपराह्न 12 बजे से 3बजे तक और भंडारा प्रसाद वितरण 3.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा।
