रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल का रक्तदान अभियान, 13 यूनिट रक्तदान

एक रक्तदान बचा सकता है किसी की जान 

 

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा आईएमए परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान अभियान में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

अभियान के दौरान कुल 13 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।

क्लब की अध्यक्ष डॉ. रितु गर्ग ने कहा कि रक्तदान सबसे श्रेष्ठ मानवीय सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर अनिल जाजोदिया, मनोज जाजोदिया, सी. पी. सिंह, ललित गुप्ता, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, डॉ. संजय गर्ग सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल ने भविष्य में भी जनसेवा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *