
वाराणसी। हरे कृष्ण ज्वेलर्स की लहुराबीर शाखा में बहुप्रतीक्षित मानसून डायमंड फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ डॉ. नीरजा माधव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीरज माधव ने हरे कृष्ण ज्वेलर्स को इस विशेष आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वाराणसी जैसे सांस्कृतिक नगर में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित डायमंड ज्वेलरी ग्राहकों तक पहुंचाना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि साहित्य और आभूषण भारतीय संस्कृति की पहचान है और किसना डायमंड नें हरे कृष्ण ज्वेलर्स जैसे वाराणसी के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के साथ जुड़कर काशी में एक अलग पहचान बनाई है। हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष अग्रवाल ने बताया कि मानसून डायमंड फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों के लिए हल्के वजन से लेकर ब्राइडल कलेक्शन तक डायमंड ज्वेलरी का पूर्वांचल का सबसे बड़ा संग्रह प्रस्तुत किया गया है। साथ ही ग्राहकों को किसना डायमंड ज्वेलरी के नवीनतम एवं आकर्षक डिजाइनों का विशेष संग्रह भी उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स, गारंटीड बायबैक एवं एक्सचेंज की सुविधा, तथा सभी 9 शाखाओं पर एक समान सेवाओं का लाभ मिलेगा। ग्राहकों को आधुनिक, ट्रेंडी एवं प्रमाणित डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे अपनी पसंद के अनुसार आभूषण चुन सकते हैं। स्वागत प्रतिष्ठान अधिष्ठाता चेतन अग्रवाल एवं रौनक गोयल नें बुके देकर किया। रंजना अग्रवाल, रुपिका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल सहित इस अवसर पर किसना डायमंड के कमल नारायन सिंह, विशाल सिंह भी उपस्थित थे।












Leave a Reply