नेत्र शिविर में 41की जांच,सात मोतियाबिंद मरीज चिन्हित

वाराणसी। अराजीलाइन विकासखंड के खेवली ग्राम पंचायत भवन में रविवार को आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से परोपकार फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे 41 मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंखों की जांच की। जांच के दौरान सात मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें अस्पताल के वाहन से आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया। वहां उनका नि:शुल्क ऑपरेशन, दवा और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।‌ शिविर में 10 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मे वितरित और 15 मरीजों को आई ड्रॉप और अन्य आवश्यक दवाएं दी गईं। चिकित्सकों ने लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने और नेत्र रोगों के लक्षण दिखने पर समय रहते उपचार कराने की सलाह दी। कैंप आयोजक संदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित होंगे। संयोजन में राजेश कुमार विश्वकर्मा, मनीष पटेल, लौटन गुरु, बृजेश पटेल ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *