मिसेज एशिया – विजयता सच्चदेवा ने रखा नए आशियाने में कदम, गुंजायमान हुआ मंत्रोच्चार

अतिथियों ने दिया आशीर्वाद

 

वाराणसी। मिसेज एशिया – विजयता सच्चदेवा एवं पति राजेश सच्चदेवा ने सोमवार को अपने नवीनतम आवास में विधि- विधान से हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गृह प्रवेश किया।

इस पावन अवसर पर परिवार, रिश्तेदार, मित्रगण, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग एवं शुभचिंतक शामिल रहे। नवदंपति को नवीन गृह की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

एशिया विनर विजयता सच्चदेवा व पतिदेव राजेश सच्चदेवा ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

पूरे आयोजन का वातावरण आध्यात्मिक, उल्लासपूर्ण और पारिवारिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नया आशियाना सदैव सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम और खुशियों का केंद्र बना रहे।

एशिया विनर विजयता सच्चदेवा ने कहा, “यह हमारे परिवार के लिए अत्यंत भावुक और यादगार पल है। ईश्वर की कृपा, माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद और सभी शुभचिंतकों के स्नेह से हमें अपने नए घर में प्रवेश करने का सौभाग्य मिला है। हम कामना करते हैं कि यह घर हमेशा प्रेम, सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों से भरा रहे।”

वहीं राजेश सच्चदेवा ने कहा, “जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद के साथ करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम सभी अतिथियों, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपनी शुभकामनाओं और स्नेह से इस अवसर को और भी यादगार बना दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *