लखनऊ में परिवहन सचिव से मिला वाहन चालकों का प्रतिनिधिमंडल

 

विचार विमर्श हेतु सप्ताह का समय

 

रिपोर्ट:- उपेंद्र कुमार पांडेय

 

आजमगढ़। वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के अनिश्चितकालीन धरने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव के नेतृत्व में चालकों के एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में परिवहन सचिव बी. के. सिंह से मुलाकात की। संगठन ने परिवहन सचिव को अपनी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इन मांगों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय चालक आयोग, ड्राइवर सुरक्षा बोर्ड और चालक कल्याण बोर्ड का गठन शामिल है। इसके अलावा, चालकों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने और उनके त्वरित समाधान के लिए मध्यस्थता करने हेतु एक स्वतंत्र विभाग की स्थापना करने की भी मांग की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि वार्ता के बाद परिवहन सचिव ने विचार-विमर्श के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है। साथ ही, उन्होंने अन्य मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि आजमगढ़ में चल रहे इस अनिश्चितकालीन धरने के दौरान जब चालकों ने भिक्षाटन और आमरण अनशन की चेतावनी दी, तब चौथे दिन प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद आरटीओ प्रवर्तन सुनील दत्त और एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने खुद धरनास्थल पर पहुंचकर चालकों को सूचित किया कि परिवहन आयुक्त ने उन्हें वार्ता के लिए लखनऊ बुलाया है। इस आधिकारिक आश्वासन के बाद ही चालकों ने अपना धरना स्थगित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *