
वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 19 वी पुण्यतिथि के अवसर पर चंद्रशेखर फाउंडेशन ने गोष्ठी का आयोजन अस्सी स्थित गोयनका विद्यालय के सभागार में गोष्ठी का राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, चंद्रशेखर और भारत का लोकतान्त्रिक भविष्य, सम्पन्न हुई।
गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र (महंत संकट मोचन) , मुख्य अतिथि बी. आर. पाटिल (पूर्व मंत्री कर्नाटक सरकार एवं वर्तमान विधायक कर्नाटक), मुख्य वक्ता प्रो. मनोज झा (राज्यसभा सांसद), ओमप्रकाश सिंह (पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक जमानिया गाजीपुर), विशिष्ट अतिथि राजीव रंजन (वरिष्ठ पत्रकार न्यूज 24), संयोजक कुंवर सुरेश सिंह, अरविन्द सिंह (पूर्व एमएलसी), रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मनोज झा ने कहा की भारत में लोकतंत्र खतरे में है।
ओमप्रकाश सिंह ने कहा की देश में विधायक सांसद की खरीद फरोख चल रहा है।
अतिथियों का स्वागत चंद्रशेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से मोहन प्रकाश, अशोक पाण्डेय, मनोज काका, निर्भय सिंह, ओ पी सिंह सिगरा, डॉ वी एन सिंह, पंकज पाठक, सिद्धांत सिंह, पार्थ, अनिल श्रीवास्तव, गणेश यादव प्रधान, अरुण पाण्डेय सोनवट सोनभद्र, पूजा यादव, रूप सिंह, शमशेर सिंह, ओमप्रकाश ओझा, रुद्राक्ष सोनकर, विवेक टंडन, पवन सिंह अमरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।










Leave a Reply