
वाराणसी। यूपी कालेज परिसर स्थित (आरएसएमटी) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में
मनाया गया। निदेशक प्रो. अमन गुप्ता ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श मूल्यों को अमल में लाने की बात कही। शिवानी रघुवंशी,रोहित वर्मा,आयुषी शर्मा,अनन्या सिंह,आंचल गुप्ता,वैभव,आलोक प्रजापति ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया किया। संचालन अनुराग सिंह ने किया।
