
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता पूर्वक ध्यान देते हुए समयबद्ध व पारदर्शी ढ़ग से निस्तारण सुनिश्चित कराये, ताकि फरियादी को बार-बार जनपद व तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि निस्तारण संतुष्टिपरक हो, गलत रिपोर्ट लगाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने जन मानस की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक देखते हुए शिकायतों को गुणवत्तापरक समय-सीमा के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों में 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुने और गम्भीर समस्याओं को मौके पर जाकर निस्तारण कराये। 
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों को निस्तारण करने में लापरवाही न बरते, अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की आईजीआरएस पोर्टल को प्रतिदिन देखे और लम्बित शिकायतो को अधिकारी स्वयं बात कर तत्काल निस्तारण करें।










Leave a Reply