वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज के गणित विभाग में वैदिक गणित एवं संख्या सिद्धांत इंटर्नशिप में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर वैदिक गणित की त्वरित गणना तकनीकों, संख्या सिद्धांत के व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में वैदिक गणित की उपयोगिता और जटिल गणितीय प्रश्नों को सरल विधियों से हल करने के तरीके बताए। विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता ने कहा कि इंटर्नशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों की तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. मनोज प्रकाश त्रिपाठी ने किया।










Leave a Reply