उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने देखा कंपोजिट विद्यालय के बच्चों का हुनर

सुल्तानपुर के बच्चों का बढ़ा उत्साह, ‘Eco Clubs for Mission LiFE’ स्टॉल की हुई सराहना

वाराणसी। बड़ालालपुर स्थित टीएफसी (ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर) सभागार में आयोजित ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के भव्य शुभारंभ एवं डीबीटी कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पूरे आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी तथा माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी ने शिक्षा विभाग के स्टॉल्स का अत्यंत आत्मीयता से अवलोकन किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा जी तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा श्रीमती मोनिका रानी जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे और बच्चों के हुनर की सराहना की।

इस पूरे कार्यक्रम की सफलता और स्टॉल्स के बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह जी का कुशल नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन रहा। बीएसए सर के कुशल दिशा-निर्देशन में एक-एक पॉइंट और हर एक प्रोजेक्ट की बारीकियाँ तय की गई थीं। उन्हीं की सूक्ष्म निगरानी और प्रेरणा के फलस्वरूप सभी शिक्षकों और बच्चों ने अपनी ऊर्जा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो इस कार्यक्रम को इतनी बड़ी सफलता दिलाने में सक्षम बना सका।

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन विज्ञान रश्मि त्रिपाठी,चिरईगांव, वाराणसी के मार्गदर्शन में कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर के कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं ने Eco Clubs for Mission LiFE थीम पर आधारित अपने स्टॉल पर अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।

ऋषि राजभर इको क्लब फॉर मिशन लाइफ़ के अपने विद्यालय के कैप्टन भूजल संरक्षण व रेन वाटर हार्वेस्टिंग के मॉडल को माननीय मुख्यमंत्री जी को लाइव वर्किंग मॉडल के माध्यम से बहुत ही सरल और प्रभावी ढंग से समझाया कि कैसे हम अपने घरों की छतों पर गिरने वाली वर्षा के पानी की एक-एक बूंद को बचाकर भूजल संरक्षण कर सकते हैं और जल संकट को दूर कर सकते हैं। कैच द रेन अभियान से प्रधानमंत्री जी के वर्षा के जल को संचय करने और तालाब, कुओं, बावड़ियों को रिचार्ज करने को और ग्रीन कवर को बढ़ावा देने के संकल्प को बच्चों ने समझाया । पृथ्वी पर इतने जल के बाद भी बच्चों ने स्टॉल विजिटर्स को बताया कि पीने योग्य जल की कितनी कमी है और वाटर टेबल की मेंटेनेंस में वर्षा के जल का कितना महत्वपूर्ण योगदान है।एक पेड़ मां के नाम अभियान कक्षा 8 की छात्रा आयुषी ने माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 5 जून 2024 को शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की निरंतरता को दर्शाया। उन्होंने बताया कि मिशन लाइफ के सिद्धांतों को अपनाते हुए वे लोग न सिर्फ लगातार तीसरे साल स्कूल और घरों में पेड़ पौधे लगा रही हैं, बल्कि उन लगाए गए पौधों की पूरी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं। उन्होंने पेड़ो को भी डिजिटाइज्ड करने की बात बतायी। आयुषी ने बताया कि पेड़ पौधों पर अंकित QR code स्कैन करने पर उस पेड़ पौधे की पूरी जानकारी तुरंत दे देता है। जिससे हमें बहुत जानकारी मिलती है।माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से हरा-भरा और इस वृक्षारोपण महायज्ञ मुहिम में देश का अग्रणी राज्य और अपने वाराणसी को अग्रणी जिला बनाना चाहते हैं।’Mission LiFE’ की थीम पर कक्षा 8 के कम्पोजिट विद्यालय सुल्तानपुर के बच्चों के लिए और उनके साथ एआरपी रश्मि त्रिपाठी, चिरईगांव के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से सीधे मिलना और उनसे संवाद करना एक अत्यंत गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय पल था। मुख्यमंत्री जी द्वारा थपथपाई गई पीठ और मिला स्नेह इन बच्चों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित हो गया है। यह अनमोल अनुभव न केवल उनके जीवन भर के लिए एक अमिट और यादगार पल के रूप में रहेगा, बल्कि उन्हें भविष्य में राष्ट्र निर्माण और विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *