काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच के शनिवारिय गोष्ठी में लखनऊ के वरिष्ठ गीतकार महेश चन्द्र गुप्ता हुए सम्मानित

वाराणसी । काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच द्वारा शनिवार को आयोजित शनिवारिय गोष्ठी लखनऊ के वरिष्ठ गीतकार महेश चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

शनिवारिय गोष्ठी के मुख्य अतिथि ई रामनरेश नरेश, विशिष्ट अतिथि व्यंगकार डा. देवेंद्र पाण्डेय रहे। संचालन सहसचिव नाथ सोनांचली ने किया।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष डा. छोटे लाल मनमीत के सरस्वती वन्दना से गोष्ठी का शुभारंभ हुआ।

गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण जी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना,‌ वहीद इकबाल लोहतवी, डा. विनोद कुमार स्वामी, गणेश सिंह प्रहरी, डा. दिनेश दत्त पाठक, ई. राम नरेश नरेश, दीपक दबंग, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, आशिक बनारसी, विमल बिहारी, महेश चन्द्र गुप्ता महेश, देवेंद्र पाण्डेय, प्रदीप कुमार, नाथ सोनांचली, डा. छोटेलाल मनमीत, शायर जमाल बनारसी, तनवीर लोहतवी, फुर्तीला बनारसी, उमेश सिंह शामिल रहे।

गोष्ठी में लखनऊ से पधारे अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। चन्द्रा साहित्य मंच भी महेश चन्द्र गुप्ता को सम्मानित किया।

गोष्ठी में उपस्थित सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक से एक बढ़कर काव्य पाठ किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापित नवनियुक्त संरक्षक डा. दिनेश दत्त पाठक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *