
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से चौकाघाट स्थित प्रखंड कार्यालय में वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया। प्रखंड के सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार और डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की देखरेख में प्रखंड कार्यालय परिसर में आधा दर्जन नीम, गुलमोहर, जारूल,अमलताश,रोजिया टरबोइया आदि पौधे लगाए गए। पौधारोपण में डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अंजनी कुमार सिंह,अयन बोस,मो.वसीम खां, अरूण जायसवाल,राजेश कुमार सिंह अजय यादव, रामजी, गोपाल मुखर्जी,शहजादा कुरैशी, चंद्रकला,उमेश चंद, अनिल,रामचरन विश्वकर्मा, ज्ञानप्रकाश पटवा,अशोक आदि थे।












Leave a Reply