
वाराणसी। यूपी कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में 200 पौधे लगाए गए। अभियान के दौरान नीम, महुआ, बरगद, पाकड़ समेत विभिन्न प्रजातियों के छायादार और पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। निदेशक प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता के नेतृत्व में अनुराग सिंह, सुजीत सिंह, शिक्षकगण, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
प्रो. अमन गुप्ता ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया।












Leave a Reply