डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर रविवार को डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गोसाईपुर (मोहाव) के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रशासक संजीव सिंह रहे। दोनों अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आम, अमरूद, सागौन, जामुन सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। अध्यक्षता वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना समय की आवश्यकता है। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ सुनील मिश्रा ने किया। उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मी मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, सूरज, संतोष राय, दिलीप, कल्लू सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *