प्रतिभा स्पंदन कार्यक्रम में युवाओं ने बिखेरा हुनर

वाराणसी। मीरापुर बसही स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बनारस तिलक फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘प्रतिभा स्पंदन कार्यक्रम (संस्करण-1)’ रविवार को उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंच पर प्रस्तुत गायन, नृत्य, कविता, शायरी तथा बच्चों के कराटे प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि दीनानाथ पांडेय, डॉ. महेंद्र राय और डंपी तिवारी ‘बाबा’ ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के साथ युवाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। संयोजन अजय यादव ने किया।बनारस तिलक फाउंडेशन के अध्यक्ष भानु प्रताप राय ने अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष शशिकांत यादव, सचिव प्रत्युष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनय महादेव, रामबचन मौर्य, आशुतोष पांडेय, अभिषेक मौर्य, हिमांशु राजभर, अमृतेश पांडेय और मुकेश राजभर ने सक्रिय सहयोग दिया। संचालन डॉ. लियाकत अली ‘जलज’ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *