
वाराणसी।जगतपुर पीजी कॉलेज जगतपुर में रविवार को शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशाल पौधा रोपण महायज्ञ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह महाअभियान कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह के कर कमल द्वारा किया गया। महाविद्यालय के बाहर पीपल का पौधा लगाकर इस पुनीत कार्य की शुरुआत हुई ।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और प्राध्यापक को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है मां के नाम एक वृक्ष लगाकर सभी लोग महाविद्यालय परिसर तथा बाहर अपने आसपास परिसर को हरा भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हर नागरिक और हर छात्र को आगे आना होगा। उन्होंने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनके नियमित सिंचन का संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर इस महान अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर तथा उसके आसपास संयोजित तरीके से कुल 650 पौधे लगाए गए। प्रकृति और आयुर्वेद के संतुलन को ध्यान में रखते हुए मुख्य रूप से प्रजातियों के पौधों को रोपण किया गया।
इस वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राम सागर सिंह जी, उप प्रबंधक प्रोफेसर निलय कुमार सिंह, परिवार के समस्त शिक्षक कर्मचारी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया कार्यक्रम में रेंजर प्रभारी डॉक्टर अमिता श्रीवास्तव राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉक्टर संजय प्रधान, प्रोफेसर पुष्पा सिंह, डॉक्टर नंदलाल शर्मा, डॉक्टर नितिन, डॉक्टर आनंद सिंह, डॉक्टर जेपी राय, डॉक्टर रवि प्रकाश पांडे, डॉक्टर उपेंद्र शर्मा, डॉक्टर प्रमोद श्रीवास्तव, डॉक्टर नवीन जी एवं समस्त विभाग के प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी जनों ने एक-एक पेड़ लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।












Leave a Reply