
वाराणसी।नागरिक सुरक्षा प्रखंड भेलूपुर माह व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को अग्नि सुरक्षा के बचाव के उपाय आगजनी से बचाव हेतु सामान्य प्रशिक्षण श्री राम तारका आंध्र आश्रम में क्षेत्रीय जनता को रियल रिहर्सल के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।,
इस प्रशिक्षण को प्रदान करने के लिए मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।
जिसमें भेलूपुर प्रखंड के डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी , डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल जी की विशेष उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पोस्ट नंबर चार के पोस्ट वार्डन भूपेंद्र सिंह गिल , मुन्ना लाल यादव , अनुपम भट्टाचार्य , वी वी सिता राम ,वी वी एस पी गनेश की उपस्थिति में क्षेत्रीय लोगों आश्रम कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।












Leave a Reply