
मंगलवार से प्रभु स्वस्थ होकर भक्तों को देंगे दर्शन
वाराणसी। असि स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 14वें दिन सोमवार को काढा प्रसाद लेने के लिए भक्तों की भारी उमड़ी हुई थी। सोमवार को अंतिम काढा प्रसाद भक्तों को मिला इसको लेने के लिए मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
मंदिर के पुजारी राधेश्याम पांडे ने बताया कि आज अंतिम दिन भगवान को काढा अर्पित किया गया है। मंगलवार सुबह 5:30 बजे भगवान का सफेद परिधान में शृंगार कर भव्य आरती की जाएगी। भगवान स्वस्थ होकर भक्तों को दर्शन देंगे ।उनको प्रथम परवल का जूस भोग लगाया जाएगा। इसके पश्चात नाना व्यंजनों का भोग लगाकर प्रभु को अर्पित किया जाएगा।












Leave a Reply