प्रमुख सचिव कृषि ने उर्वरकों की उपलब्धता तथा वितरण की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

वाराणसी। जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता तथा निर्धारित दर में कृषकों को समय से उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रमुख सचिव कृषि रविन्द्र द्वारा सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के सभी समितियां तथा निजी विक्रेताओं के द्वारा समय से अपने प्रतिष्ठान खोले जाय तथा किसान को उनकी माँग और जोत वही के आधार पर निर्धारित दर पर उर्वरक पोस मशीन से उपलब्ध कराया जाय। किसी भी किसान को उर्वरक प्राप्त होने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

उक्त क्रम में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने जनपद के सभी किसानो को अवगत कराया है कि धान की रोपाई का उपयुक्त समय चल रहा है जिनकी नर्सरी तैयार हो गई है यथा शीघ्र खेत की तैयारी करते हुए रोपाई करे विलंब करने पर उत्पादन में गिरावट आती है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि इफको कंपनी की एक रैक डीएपी की आज जनपद में लग रही है, जिससे जनपद को 986 मैट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुआ है जिसकी आपूर्ति जनपद कि विभिन्न समितियों पर कराया जा रहा इसी के साथ साथ हिंदुस्तान उर्वरक लिमिटेड कंपनी कि यूरिया की रैक लग रही है, जिससे जनपद को 779 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ है जिसकी आपूर्ति समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां कराया जा रहा है। आज की तिथि में जनपद में 15496 मै.टन यूरिया, 5321 मै.टन डी.ए.पी., 7533 मै.टन एन.पी.के. व 1398 मै.टन पोटास उपलब्ध है, जो जुलाई माह तक के फेजिंग लक्ष्य के सापेक्ष 235 प्रतिशत यूरिया, 189प्रतिशत डी.ए.पी., 544 प्रतिशत एन.पी.के. व 267 प्रतिशत पोटास उपलब्ध है। जनपद के किसी भी क्षेत्र में उर्वरक की कोई कमी नहीं है सभी साधन सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों पर प्रर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है कृषको को उनकी जोत बही/मांग के अनुसार पी.ओ.एस. मशीन से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी भी किसान भाई को उर्वरक प्राप्त करने में कोई कठिनाई हो रही, तो जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम मो.नं. 7007259543, 7007900847 पर सूचित करें। उनकी समस्या का निस्तारण करते हुए नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ जनपद के समस्त सहकारिता एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है समय से अपने प्रतिष्ठान को खोले और किसानों को उनकी मांग/जोत वही के आधार पर निर्धारित दर पर पोस मशीन से उर्वरक उपलब्ध कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *