विश्व हिंदू महासंघ में परिचय-पत्र एवं मनोनयन-पत्र वितरण समारोह सम्पन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया ज़ोर 

वाराणसी। विश्व हिंदू महासंघ की मुख्य जिला एवं महानगर समिति, मातृशक्ति वाराणसी मंडल समिति, जिला एवं महानगर समिति तथा गौ-रक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को चेतमणि एक रेस्टोरेंट परिसर में परिचय-पत्र (आई-कार्ड) एवं मनोनयन-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला एवं महानगर स्तर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी प्रांत मंडल अध्यक्ष मिथुन चंद्र डे ने की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता, अनुशासन और सेवा भाव से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज हित, गौ-रक्षा, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। मातृशक्ति वाराणसी मंडल अध्यक्ष लक्खी गुप्ता ने संगठन की महिला इकाई को और अधिक सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक सेवा के कार्यों में मातृशक्ति की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने सभी महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को परिचय-पत्र एवं मनोनयन-पत्र वितरित किए गए। साथ ही संगठन का आधिकारिक पटका भी उपलब्ध कराया गया। आई-कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए सदस्यों से आवश्यक दस्तावेज एवं पासपोर्ट आकार के फोटो जमा कराए गए।

गौ-रक्षा वाराणसी जिला संयोजक डॉ. संतोष सिंह विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना, सनातन संस्कृति एवं गौ-सेवा के प्रति जनजागरण करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनसेवा के कार्यों में अग्रणी बनाने का संकल्प लिया। मौके पर राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रपति पदक विजेता तिलक राज कपूर ,राष्ट्रीय मंत्री रघुबीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर बोस,मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीत भट्टाचार्य, मंडल महामंत्री राहुष चन्द्र नाग,काशी मंडल प्रभारी श्री वीरेंद्र कुमार मालू ,सह मंडल प्रभारी काशी राम मोहन अग्रवाल,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानी जायसवाल,महानगर अध्यक्ष मातृशक्ति प्रीति मिश्रा,महानगर गोरक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपम सिंह विश्वकर्मा,गोरक्षा जिला अध्यक्ष सचिन कुमार पांडे,गौरक्षा जिला संयोजक डॉ संतोष सिंह विश्वकर्मा,मातृशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गरिमा सिंह,प्रदेश मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा जी,मंडल संयोजक बच्चा शुक्ला,सुनील कुमार साहनी,संतोष कुमार यादव, राजकुमार, राजेश पाण्डेय,दिनेश सिंह (सोनू), जितेंद्र कुमार पटेल, गणेश चौहान,कृष्ण कुमार जायसवाल,रामजी जायसवाल,अरविन्द जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *