संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में छात्र परिषद का अलंकरण

डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने दिलाया नेतृत्व का मंत्र

 

वाराणसी। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) के अलंकरण हेतु आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुई। समारोह में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, चंदौली के डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज पहनाकर अलंकृत किया और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा व अनुशासन के साथ करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सफल नेतृत्व का आधार प्रभावी अभिव्यक्ति, शांत एवं सहज व्यक्तित्व, संस्कार, अनुशासन और सुदृढ़ नेतृत्व क्षमता है। उन्होंने विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए छात्र परिषद के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संस्था सचिव राहुल सिंह, निदेशिका डॉ. वंदना सिंह, उपनिदेशक आयुष्मान सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और उत्तरदायित्व निभाने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा और संस्कार के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित कर समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को पद एवं उत्तरदायित्व की शपथ दिलाई। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए सचिन यादव को हेड बॉय, सृष्टि यादव को हेड गर्ल, नितिन कुमार दुबे को वाइस हेड बॉय, राजलक्ष्मी सिंह को वाइस हेड गर्ल, समृद्धि सिंह को काउंसिल सेक्रेटरी, मेघा को कन्वीनर, शिवम श्रीवास्तव को क्लब सेक्रेटरी तथा उज्ज्वल सिंह और श्रीशा सम्राट को स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में अलंकृत किया गया। इसके अलावा विद्यालय के छह सदनों के नवचयनित पदाधिकारियों ने भी अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *