राष्ट्रवादी हिंदी साहित्यकार मंच का साहित्यिक सम्मान व कवि गोष्ठी सम्पन्न

 

वाराणसी।राष्ट्रवादी हिंदी साहित्यकार मंच द्वारा रविवार को बड़ी गैबी स्थित एकता पब्लिक स्कूल के सभागार में साहित्यिक सम्मान एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय भोलानाथ त्रिपाठी जी, तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ बद्री विशाल जी की गरिमामई उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊंचाई प्रदान की।

इस अवसर पर राष्ट्र ,समाज, संस्कृति, पर्यावरण, हिंदी साहित्य के संरक्षण और संवर्धन पर सार्थक विचार विमर्श किया गया। तथा देशभर से आए साहित्यकारों और कवियों ने अपने प्रभावशाली रचनाओं का काव्य पाठ कर श्रोताओं को भाव विभोर किया।

कार्यक्रम में समाजसेवियों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो की उल्लेखनीय सहभागिता रही‌

कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती झरना मुखर्जी रही ।जिनके कुशल संयोजन एवं सतर्क व्यवस्थापन से आयोजन कुशल पूर्वक संपन्न हुआ।, कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध कवयित्री झरना मुखर्जी ने प्रभावशाली ढंग से किया।

राष्ट्रवादी साहित्यकार मंच के जगन्नाथ महोत्सव एवं पर्यावरण संरक्षण के इस विशेष अवसर पर डॉ सुभाष चंद्र, श्री कंचन सिंह परिहार, डॉ वत्सल श्रीवास्तव, श्रीमती सुषमा मिश्रा, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, श्री चिन्मय चटर्जी, डॉ राजेश आजाद , डॉ अर्चना सिंह, श्री कंचन सिंह, पूनम त्रिपाठी, श्रीमती जया टंडन, श्रीमती प्रियंवदा सिंह, डॉ कैलाश सिंह विकास, मुनेंद्र पांडे, जयप्रकाश मिश्रा धानापुरी ,श्री गिरीश पांडे, श्री विमल बिहार श्रीमती शिखा चटर्जी सभी ने काव्य पाठ किया।

अंत में राष्ट्रवादी हिंदी साहित्यकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दशरथ चौरसिया जीने सभी अतिथियों साहित्यकारों शिक्षाविदों समाजसेवियों एवं उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए हिंदी साहित्य और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने का आवाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *