महापौर ने बैठक में पीएम मोदी का जताया आभार

​वाराणसी।काशी के विकास के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। केंद्र सरकार द्वारा 25,445 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले करीब 89 किलोमीटर लंबे ‘गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर’ को हरी झंडी दे दी गई है। यह मेगा प्रोजेक्ट न केवल काशी की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाएगा, बल्कि आने वाले दशकों के लिए शहर को ट्रैफिक जाम के झंझट से पूरी तरह मुक्त कर देगा।

​इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात को लेकर बुधवार को नगर निगम के मेयर कक्ष में महापौर की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक में इस बड़ी सौगात के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं स्थानीय सांसद नरेंद्र मोदी का सहृदय आभार व्यक्त किया गया। ​महापौर ने बैठक के दौरान कहा कि यह कॉरिडोर काशी के चहुंमुखी विकास और सुगम यातायात के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और पार्षदों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *