
वाराणसी।गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के प्रसार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए तरना क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित श्री कृष्णा स्वीट्स तक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति सफलतापूर्वक पहुंचा दी है। इसके साथ ही श्री कृष्णा स्वीट्स अब गेल के PNG नेटवर्क से जुड़ गया है और उसे निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्राप्त होने लगी है। यह पहल वाराणसी के प्रमुख वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को आधुनिक, हरित एवं भरोसेमंद ऊर्जा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व श्री नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम–प्रोजेक्ट्स) कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन श्री सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम) के कुशल मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है।
श्री कृष्णा स्वीट्स तरना क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय खाद्य प्रतिष्ठान है, जहां प्रतिदिन बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का निर्माण किया जाता है। मिठाइयों के निर्माण एवं रसोई संचालन के लिए प्रतिष्ठान की ऊर्जा आवश्यकताएं काफी अधिक हैं। पूर्व में यह प्रतिष्ठान मुख्य रूप से एलपीजी पर निर्भर था तथा प्रतिमाह लगभग 60 एलपीजी सिलेंडरों की खपत करता था। PNG आपूर्ति प्रारंभ होने के बाद अब इसे निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध प्राकृतिक गैस उपलब्ध होगी, जिससे उत्पादन प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, दक्ष एवं विश्वसनीय बनेगी।
एलपीजी के स्थान पर PNG के उपयोग से प्रतिमाह लगभग 60 एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। इसके परिणामस्वरूप ये सिलेंडर अन्य क्षेत्रों एवं उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध कराए जा सकेंगे, जिससे अधिक लोगों को एलपीजी सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। यह पहल ऊर्जा संसाधनों के अधिक प्रभावी, संतुलित एवं व्यापक उपयोग को सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
PNG के उपयोग से सिलेंडरों के भंडारण, परिवहन, रीफिलिंग एवं नियमित प्रतिस्थापन से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों का प्रभावी समाधान होता है। साथ ही, यह प्रणाली उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने के कारण उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं भरोसेमंद ऊर्जा विकल्प प्रदान करती है। प्राकृतिक गैस एक पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है, जो कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा स्वच्छ एवं सतत पर्यावरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
तरना क्षेत्र स्थित श्री कृष्णा स्वीट्स को PNG नेटवर्क से जोड़ना गेल (इंडिया) लिमिटेड की वाराणसी सीजीडी परियोजना की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह कदम न केवल प्रतिष्ठान की ऊर्जा आवश्यकताओं को आधुनिक एवं कुशल ढंग से पूरा करेगा, बल्कि अन्य होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई प्रतिष्ठान एवं वाणिज्यिक संस्थानों को भी स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
गेल (इंडिया) लिमिटेड वर्तमान में वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में होटल उद्योग, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, शैक्षणिक संस्थानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य उपभोक्ताओं को PNG नेटवर्क से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित, भरोसेमंद एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा का लाभ मिल सके। इस दिशा में कंपनी के कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं।











Leave a Reply