
कवि इन्द्रजीत तिवारी का 57 वां जन्मदिवस
वाराणसी ।महानगर के तेलियाबाग अथर्व फेमिली सभागार एसी.हाल में काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के 57 वें जन्मदिन के अवसर पर बाबा श्री काल भैरव अखिल भारतीय काव्य संगम एवं सम्मान और पीएचडी . समतुल्य विद्या – वाचस्पति/डी-लिट् समतुल्य विद्या -सागर विशेष मानद सम्मान समारोह का आयोजन सागर, मध्य प्रदेश के प्रख्यात कवि एवं पूर्व शिक्षा अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह गौर के अध्यक्षता में प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा जबलपुर के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी – कवि सम्मेलन प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि एवं द्वितीय सत्र सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार गुप्ता के गरिमामयी उपस्थिति में काशी हिन्दी विद्यापीठ के प्रमुख संरक्षक डॉ.रामअवतार पाण्डेय एडवोकेट के प्रमुख संरक्षण में उत्तराखण्ड के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कवि, डॉ. राधेश्याम तिवारी को विद्या – सागर, सागर मध्य प्रदेश के प्रख्यात कवि एवं शिक्षाविद् डॉ. महेंद्र सिंह “गौर” और वाराणसी के सोमदेव को विद्या – वाचस्पति विशेष मानद सम्मान भेंट किया
गया।
उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों का स्वागत संबोधन करते हुए काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा मानव हितार्थ समर्पित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जो मानव हितार्थ सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्हें विशेष रूप से क्रमबद्ध तरीके से काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा प्रोत्साहित करने का क्रम जारी है। समसामयिक विविध कार्यक्रमों के माध्यम से भी मंचीय एवं ऑनलाइन संपूर्ण संसार के लोगों को सम्मानित करने का भगीरथ प्रयास काशी हिन्दी विद्यापीठ परिवार और अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् द्वारा किया जा रहा है।
अतिविशिष्ट अतिथि गंगा सहाय पाण्डेय, सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय, डॉ. शिवनाथ सिंह “शिव”, डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय, कवि मनोज द्विवेदी जमालपुरी, कवि अशोक श्रीवास्तव भुलक्कड़ बनारसी, संतोष कुमार प्रीत, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मि राजेन्द्र तिवारी “स्वदेश”, नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता सहित अनेकों विशिष्ट वक्ताओं ने भी अपनी – अपनी रचनाओं और विचार से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम संचालक/संयोजक द्वय डॉ. बुद्धदेव तिवारी एवं डॉ. शिवप्रकाश साहित्य ने सफल संयोजन/संचालन के दौरान श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
अजय शुक्ला नोएडा के संपादक में प्रकाशित साहित्यिक साझा संग्रह -गंगाजंलि का लोकार्पण भी किया गया। उक्त संग्रह में कवि संगम त्रिपाठी, श्याम फतनपुरी,पंकज बुरहानपुरी एवं डॉ.सोमनाथ शुक्ल ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया है।
कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक एवं उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रादेशिक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं वाराणसी सेल टेक्स के बाबू प्रकाश श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर दोनों लोगों को अंगवस्त्र, बुकें,माला आदि भेंट करके सम्मानित भी किया गया।
मंचीय एवं ऑनलाइन 108 लोगों को बाबा श्री काल भैरव सम्मान -2026 भी काशी हिन्दी विद्यापीठ के संरक्षक कर्नल, डॉ. आदि शंकर मिश्र विद्या – वाचस्पति, डॉ. राम अवतार पाण्डेय एडवोकेट, गंगा सहाय पाण्डेय,प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश सहित कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल, कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर, डॉ . प्रमोद वाचस्पति,डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम,कवि नन्दलालमणि त्रिपाठी “पीताम्बर”अंतराष्ट्रीय पार्श्व लोक कलाकार ललित सिंह ठाकुर द्वारा भेंट किया गया।
कवि सम्मेलन में वाणी वंदना प्रयागराज के कवि एवं शिक्षाविद् डॉ. चंद्रकांत मिश्र, बाबा श्री काल भैरव वंदना लोक गायिका संगीता सिंह ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कवि सम्मेलन में सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय “मनु”, मनोज द्विवेदी जमालपुरी, भुलक्कड़ बनारसी, डॉ. शिवनाथ सिंह शिव, सुषमा जौनपुरी, डॉ. सुमति श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव, अजय वर्मा, सोमदेव, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, बुद्धदेव तिवारी, अमित शर्मा,संतोष कुमार प्रीत, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मि राजेन्द्र प्रसाद तिवारी “स्वदेश”, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मि पाण्डेय चिदानन्द “चिद्रूप” राकेश चौबे “संगम”, डॉ. सत्येन्द्र उपाध्याय, डॉ. राजकुमार आशिर्वाद व पवन कुमार सिंह एडवोकेट सहित अनेकों रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को लोट-पोट कर दिया।
स्वागत संयोजन प्रयागराज के युवा कवि अमित शर्मा “अमित”, धन्यवाद आभार अंतरराष्ट्रीय कवि सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय “मनु” एवं डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय “निर्भय” ने किया।











Leave a Reply