वाराणसी।रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर काशी कुष्ठ सेवा संघ, हीरामनपुर, सारनाथ वृक्षारोपण, निशुल्क मैडिकल कैंप, वृद्धाआश्रम में महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को तौलिया, टूथपेस्ट तेल, साबुन, चावल एवं फल आदि का वितरण किया गया उक्त अवसर पर 104 लाभार्थी को डॉ वी के तिवारी, डॉक्टर ज्योति यादव एवं उनकी टीम के द्वारा स्वास्थ्य शिविर में उनका पूरा उपचार किया गया। तथा दवा दी गई। कार्यक्रम संयोजक रो. श्याम केसरी एवं रो. शरद केसरी जी रहे। मुख्य अतिथि रोटेरियन दिनेश गर्ग ने कहा कि गांधी जी द्वारा कुष्ठ रोगियों की सेवा को वरीयता दी गई थी, उन्होंने सदैव कुष्ठ रोगियों की सेवा की है, आज रोटरी गंगा के सदस्यों ने कुछ रोगियों एवं वृद्धा आश्रम को साड़ी आदि का वितरण करके बहुत बड़ा पुनीत कार्य किया है। प्रारंभ में अध्यक्ष अशोक अरोड़ा जी द्वारा एवं दिनेश गर्ग एवं रोटरी सदस्यों द्वारा बापू के चित्र पर माल्यार्पण एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर मल्यार्पण किया गया, एवं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई, कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक अग्रवाल ,धन्यवाद धर्मेंद्र गोयल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *