मण्डल आयुक्त श्री एस राजलिंगम ने प्रो (डा) ओमप्रकाश शर्मा के ग्रंथ देवाधिदेव महादेव का किया विमोचन

वाराणसी। वाराणसी मंडल आयुक्त श्री एस राजलिंगम जी ने शुक्रवार को मंडल आयुक्त कार्यालय में प्रो (डा) ओमप्रकाश शर्मा द्वारा लिखित ग्रंथ देवाधिदेव महादेव का विमोचन किया।
प्रो ओमप्रकाश शर्मा ने देवाधिदेव महादेव ग्रंथ में शामिल तथ्यों पर प्रकाश डाला।
ज्ञातव्य हो कि प्रो (डा) ओमप्रकाश शर्मा वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट है। देवाधिदेव महादेव के पूर्व दो पुस्तक रामसखा हनुमान, श्री गणपति चरित्र प्रकाशित हो चुका है।
प्रो (डा) ओमप्रकाश शर्मा वर्तमान में चंदौली जिला में भारत सरकार द्वारा स्थापित एम सी एच विंग जिला अस्पताल चंदौली में कन्सलटेंट रेडियोलॉजिस्ट का कार्य कर रहे हैं।
प्रो ओमप्रकाश शर्मा ने मंडल आयुक्त को अंग वस्त्र, स्मृति देकर सम्मानित किया।
डा सुबास चंद्र ने भी अपनी पंडित मदन मोहन मालवीय पर लिखित पुस्तक मंडल आयुक्त को भेंट किया।
ग्रंथ देवाधिदेव महादेव विमोचन में सर्वश्री प्रो ओमप्रकाश शर्मा,डा कैलाश सिंह विकास, शिवमूर्ति दूबे, सुरेश प्रसाद पाण्डेय,तेजस कुमार सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *