सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44 वाँ दीक्षान्त समारोह अब 29 जुलाई को आयोजित

 

 

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के 44 वें दीक्षान्त समारोह की तिथि में परिवर्तन किया गया है। श्री राज्यपाल एवं कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र के अनुपालन में विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह अब 30 जुलाई, 2026 के स्थान पर 29 जुलाई, 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यालय-ज्ञाप जारी कर सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, विभिन्न समितियों, अधिकारियों एवं संबंधित शाखाओं को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की स्वीकृति प्राप्त होने के उपरान्त कुलसचिव श्री राकेश कुमार द्वारा उक्त कार्यालय-ज्ञाप जारी किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षान्त समारोह से जुड़े सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों, आमंत्रित अतिथियों एवं संबंधित अधिकारियों से संशोधित तिथि के अनुरूप अपनी तैयारियाँ पूर्ण करने का अनुरोध किया है, ताकि विश्वविद्यालय का 44वाँ दीक्षान्त समारोह गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *