कोड़ापुर में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

रिपोर्ट आजाद 

 

प्रयागराज।फूलपुर कोड़ापुर क्षेत्र में शनिवार को हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।

बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के बाद किसानों ने खुशी जताई और कहा कि धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा लाभदायक साबित होगी। वहीं मौसम विभाग ने भी उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने और कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *