
जौनपुर तथा गाजीपुर को अपनी रैंक में उचित सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया
वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडल के विभिन्न विभागों की प्रगति एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में राजस्व कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, लोक निर्माण, ग्रामीण एवं शहरी विकास सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जननी सुरक्षा योजना में पेमेंट के इश्यू की जानकारी होने पर मंडलायुक्त ने एडी स्वास्थ्य को उचित मॉनिटरिंग करते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा कार्यों में लापरवाही हेतु एक दिन का वेतन रोकने हेतु भी निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने सभी जिलों के जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी को भी सीएमओ के स्तर पर योजना को देखने तथा उचित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
नमामि गंगे योजना में पिछले माह के कार्यों में कोई प्रगति सुनिश्चित नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जीएम जलनिगम (ग्रामीण) को कार्यों में तेजी लाने को निर्देशित किया। जीरो पॉवर्टी के लोगों को कनेक्शन में तेजी लाने को निर्देशित किया गया।
फैमिली आईडी के कार्यों में तेजी लाने हेतु सभी सीडीओ को देखने हेतु मंडलायुक्त ने निर्देशित किया। जौनपुर को लक्ष्य के सापेक्ष तेज प्रगति लाने को निर्देशित किया गया। आइसीडीएस स्कीम्स में पोषण ट्रैकर पर सही आंकड़ा भरने हेतु निर्देशित किया गया। विद्यालयों के भवन जर्जर न हों, ऊपर से बिजली के तार नहीं गुजरे तथा कुपोषण पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। नई सड़कों के निर्माण में तेजी लाने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया।
मंडलायुक्त ने सभी मंडल स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मंडल के विभिन्न जनपदों में अगर कोई समस्या आ रही है तो उनको अविलंब संज्ञान में लाएं। समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर को पारिवारिक लाभ योजना तथा सामूहिक विवाह योजना में खराब रैंक पर जिलाधिकारी जौनपुर को करवाई करने को निर्देशित किया।
पीएमजीएसवाई योजना में गाजीपुर की खराब रैंक पर जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा फर्म के खिलाफ कार्रवाई, एसआईटी जांच की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में गाजीपुर को अभियान चलाकर तेजी लाने को निर्देशित किया गया। दिव्यांगजन को उपकरण का वितरण, सांसद निधि व विधायक निधि के कार्यों की समीक्षा, पर ड्रॉप मोर क्राप में तेजी लाने हेतु भी सभी जनपदों को निर्देश दिए गए।
पौधरोपण अभियान की जियोटैगिंग करने हेतु सभी डीएफओ को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को सभी जनपदों में ससमय शुरू करने हेतु कहा गया। आईजीआरएस मामलों का उचित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा रैंडम फोन करके उनसे निस्तारण की जानकारी ली जाए।
मंडलायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समय पर पहुँचाया जाए। उन्होंने विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। मंडलायुक्त ने आईजीआरएस मामलों के उचित निस्तारण तथा विभागीय कार्यों की उचित जानकारी नहीं देने पर डीडी पंचायत का भी एक दिन का वेतन रोकने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीएफओ श्रीमती निधि चौहान समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी गाजीपुर, जौनपुर तथा चंदौली बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।












Leave a Reply