वाराणसी। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष ई. विनीत कुशवाहा समाजवादी छात्रसभा उ. प्र. के संगठन विस्तार हेतु जौनपुर से सड़क मार्ग द्वारा 4:00 बजे बाबतपुर चौराहे पर पहुचें। सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में सपाजनों एवं समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारीयों ने माला और बुके से जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यालय में बैठक हुई जिसमें समाजवादी छात्रसभा राज्य कमेटी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विश्वविद्यालय व महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष एवं छात्रसभा में पदाधिकारी बनने के इच्छुक लोगों द्वारा अपना आवेदन प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष को दिया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेट पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव एवं पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अनिल यादव के नेतृत्व में छात्रों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं संचालन नी. जिलाध्यक्ष छात्रसभा अभिषेक मिश्रा आरडी. ने किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, अनुराग यादव निशु, राहुल यादव लकी, काशीनाथ यादव, राहुल सोनकर, शुभम यादव, विमलेश यादव, होरीलाल गुप्ता, समन यादव, मयंक यादव, शशि प्रकाश चंदन, आयुष यादव, मनोज यादव, शंभू बेनुवंशी, रवि यादव कल्लू, अखिलेश यादव व अभिषेक गुड्डू आदि लोग शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *