
वाराणसी। काशी में लक्खा मेले की शुरुवात भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा मेले से होती है । रथयात्रा मेले के तीसरे दिन शनिवार को दर्शन करने के लिये भक्तो की भारी भीड़़ सुबह से लाईन में लगा हुआ था। हाथो में तुलसी की माला व नान खटाई प्रसाद लेकर चढ़ाने के लिये भक्त लाईन में लगे थे। मन्दिर के पुजारी पण्डित राधे श्याम पांडे ने भगवान जगन्नाथ बलभद्र व वहन सुभद्रा को सफेद परिधान धारण कराकर व वेला गुलाब तुलशी चम्पा चमेली आदि फुलो से शृंगार कर मंगला आरती की।इसके बाद रथ का पट भक्तो के लिये खोल दिया गया। रथारुढ भगवान की झांकी का दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे थे।साथ ही भगवान के रथ का पहिया का स्पर्श कर अपने को धन्य अनुभव कर रहे थे। शनिवार को अन्तिम दिन दर्शन करने के लिये भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा।
परम्परा के अनुसार अन्तिम दिन रथ खीचकर रथयात्रा चौराहे के पास लाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, सिद्धांत सिंह ने भी विधि विधान से दर्शन पूजन किया।सचिव शैलेश त्रिपाठी,न्यासी रवि शंकर सिंह,उत्कर्ष श्रीवास्तव,हरीश वलिया,डॉक्टर शिशिर मालवीय, ज्ञानेश्वर जी,डॉक्टर अतुल सिंह, नवीन जी,रामयश मिश्र,बिक्रात सिंह,यज्ञ नारायण जी भक्तो की सेवा मे लगे थे।












Leave a Reply