तीन दिवसीय रथयात्रा मेला में स्काउट गाइड के सदस्यों ने शिविर लगाकर जनमानस की किया सेवा

वाराणसी।भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की जिला वाराणसी ईकाई के तत्वावधान में सेवा शिविर कार्यालय कमच्छा स्थित बी टी एस स्कूल में (डॉ उमेश कुमार सिंह जिला सचिव वाराणसी) के नेतृत्व में रथयात्रा मेला सहायता शिविर आयोजित रहा।

शिविर के मुख्य अतिथि श्री जयप्रकाश दक्ष (सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर वाराणसी मंडल), एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अंजू राय प्रधानाचार्या/सहायक जिला कमिश्नर गाइड वाराणसी रही।

स्काउट गाइड छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रथयात्रा मेला सहायता शिविर में सभी दर्शनर्थियों को दर्शन करने हेतु कतारबद्ध सुगमता से दर्शन कराया यह बहुत बड़ी सेवा है।

इस अवसर मुख्य रूप से डॉ मीना कुमारी (जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड), श्री उमेश कुमार केसरी (जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट), श्री विष्णु विश्वकर्मा (जिला संगठन कमिश्नर स्काउट), सुश्री शकीला खातून , पूजा मिश्रा, काजल गोड़, खुशबू शर्मा, वंदिता विष्णु चौरसिया, लाल बहादुर पटेल, रवि यादव, सुशील कुमार भारती (स्काउट प्रभारी), श्रीमती कामिनी, श्रीमती रेखा पटेल, श्री आशु वर्मा, इत्यादि लोग उपस्थित होकर सेवा शिविर में सहयोग में शामिल रहे। साथ ही बी टी एस स्कूल,सनातन धर्म इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, महामना मालवीय इंटर कॉलेज , आर्य महिला इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया, वसंत कन्या इंटर कॉलेज, गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, जगतपुर इंटर कॉलेज जगतपुर वाराणसी सहित कई विद्यालय के 120 स्काउट गाइड के छात्र सेवा शिविर में शामिल होकर अपनी सेवा दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रामेश्वरी वर्मा (जिला संगठन कमिश्नर गाइड वाराणसी) एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री कमला प्रसाद पटेल शिविर प्रभारीने किया।

मेला सहायता शिविर में आये हुए अतिथियों का स्वागत डॉक्टर मीना कुमारी ने किया।श्रीमती अंजू राय शिविर संयोजिका ने शिविर में आए हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

शिविर में खालसा गाइड कंपनी की सृष्टि सोनी सिंह सोनम जायसवाल पूजा कुमारी, बीना, सुकन्या श्रीवास्तव, कृतिका मिश्रा, अर्पिता दुबे, अवंतिका सेठ, सृष्टि जायसवाल, अंजलि साहू, रोशनी प्रजापति ने मेला क्षेत्र सहायता शिविर में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *