रथयात्रा मेला में अपराध निरोधक समिति के सदस्यों ने किया सेवा कार्य

 

रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन श्री कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार वाराणसी के जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा तीन दिवसीय रथयात्रा मेला में आयोजित शिविर का समापन किया।

जिसमें कैंप लगाकर पुलिस प्रशासन एवं दर्शनार्थियों का पूर्ण रूप से सहयोग किया गया। जिसमें जिला सचिव के देख-रेख में कार्यक्रम को सफल बनाया गया। जिसमें जिला एवं महानगर के पदाधिकारी एवं सदस्यों का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा और सभी लोगों ने अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

सर्वश्री राजेश कुमार सिंह, शेरू सिंह ,करण सिंह ,दशरथ पवार, बिपिन चन्द पाण्डेय, राजेश कुमार गुप्ता, गुरु प्रसाद जायसवाल, महानगर सहायक सचिव नवीन कुमार पाण्डेय, महानगर उपाध्यक्ष मनीष जायसवाल ,श्वेता शर्मा कृष्ण मोहन शुक्ला, सीमा यादव, साधना यादव, आनंद शर्मा सहित अनेक सदस्य गण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *