मुबारकपुर रोड पर कार व टुक – टुक में जोरदार टक्कर

रिपोर्ट आजाद 

 

फूलपुर (प्रयागराज): फूलपुर क्षेत्र के मुबारकपुर रोड पर रविवार को एक वेगनार कार और टुक-टुक (ऑटो) के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

 

सूचना मिलते ही थाना फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *