
वाराणसी।रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा ने गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर सोमवार को सेवा अभियान के तहत संकट मोचन मंदिर मार्ग स्थित श्री काशी विश्वनाथ कुष्ठ आश्रम में क्लब की ओर से सदस्यों ने आश्रम में रहने वाले कुष्ठ रोगियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए चावल, दाल, चीनी, चना, तेल सब्ज़ियाँ, फल आदि के साथ चार कुर्सियाँ प्रदान की। इससे पूर्व सदस्यों ने गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
इस मौक़े पर क्लब अध्यक्ष रविनंदन तिवारी, सचिव अजय कुमार, अंबरीश निगम, डा. डी एम गुप्ता, गिरीश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता आदि सदस्य गण मौजूद थे।
