
वाराणसी। रथयात्रा स्थित एक होटल के सभागार में रविवार को लखनऊ की प्रतिष्ठित संस्थान फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग ने युवाओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें लगभग 200 युवा प्रतिभागी शामिल रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सेंटर हेड रनवीर सिंह ने कहा वर्तमान समय में इंटर के बाद छात्रों को रोजगार जुडे कोर्स का चयन करना चाहिए। आज एयरहोस्टेस, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी, मैनेजमेंट, ट्रैवेल एंड टूरिज्म आदि क्षेत्रों में बड़ी संभावना है। हमारी संस्थान छात्रों को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा तैयार कर उन्हें इन क्षेत्रों मे जाँब दिलाने में मदद कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए संकल्पित है। इस दौरान प्रतिभागियों ने अनेकों प्रश्न किए प्रशिक्षक रनवीर सिंह ने सभी प्रश्नों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेंटर हेड रनवीर सिंह, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर शिवम् शुक्ला, नेहा सिंह, स्वपना सिंह, सोनाली शर्मा तथा सैकड़ो छात्र- छात्राएं एवं अभिभावक गण मौजूद थे।












Leave a Reply