
कविता संग्रह दीप राग में समाज को प्रेम से रहने का देता है संदेश-डॉक्टर जय प्रकाश मिश्र
वाराणसी। जागृति फाऊंडेशन के तत्वावधान में रविवार को असि स्थित जय कुंज निवास पर आर बिहार निवासी लेखिका ममता दीप की पुस्तक दीप राग का विमोचन हुआ।
पुस्तक का विमोचन मुख्य अथिति लोक भूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉक्टर जय प्रकाश मिश्र, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार व्दिवेदी ,नेपाल से आई श्रीमती करुणा कुशवाहा, कवि नागेश शांडिल्य,कवि धरम प्रकाश मिश्र, दिनेश जयसवाल व समाजसेवी रामयश मिश्र नें किया। इस अवसर पर डॉक्टर जय प्रकाश मिश्र ने कहा की लेखिका ममता दीप ने पुस्तक राग दीप में कविता के माध्यम से समाज को प्रेम से जीने का सुन्दर संदेश दिया हैं । विशिष्ट अतिथि ने भी कहा की पुस्तक राग दीप के माध्यम से लेखिका ने समाज को जोड़़ने का प्रयास किया हैं ।
संचालन रामयश मिश्र ने किया तथा आभार विनय कुमार मिश्र व दिनेश जयसवाल ने किया।
इस अवसर पर रोहित सिंह,अमित तिवारी,विकाश मिश्र आदि उपस्तिथ थे।












Leave a Reply