
वाराणसी। काशी की सुप्रसिद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था गुरु कृपा फाऊंडेशन के तत्वावधान में रविवार को प्रहलाद घाट स्थित बाल विश्वविद्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली विशिष्ट विभूतियों को काशी नवरत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक मिलन श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य श्री अंबरीश सिंह भोला जी , विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी मेडिकल के प्रबंध निदेशक डॉ अशोक राय ,पापुलर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ एके कौशिक, संगत चेतन मठ के श्री महंत संत बलविंदर सिंह एवं बाल विश्वविद्यालय के निर्देशक श्री मन्जुल पांडे जी के करकमलों से सभी विशिष्ट विभूतियों को सम्मान पत्र, अंग वस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोक गायिका रंजना राय, शिखा श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ मिश्र, कैलाश प्रकाश मौर्य ,रवि शंकर शर्मा, उषा रानी, अमित सराफ, नरसिंह दास चांदीवाला, रीना सिंह ,सुनैना केसरी, निकिता चौरसिया, विजेता सचदेवा, डा शिवानी श्रीवास्तव ,प्रवीण कुमार, डा ध्वनि जायसवाल, पंडित अभिषेक द्विवेदी, मेघा प्लास आदि को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए काशी नवरत्न सम्मान प्रदान किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत बाल विश्वविद्यालय के निदेशक श्री मंजुल पांडे एवं सुप्रसिद्ध ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित प्रकाश मिश्र ने किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ चक्रवर्ती विजय नावड ने मंगलाचरण से किया।
इस अवसर पर लोक गायिका रंजन राय ने सुमधुर कजरी गीत प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंडियन एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कैलाश सिंह विकास,आनंद सिंह ,पत्रकार मुकेश पांडे ,चंदन जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।












Leave a Reply