सीए विवेक वर्मा ने अध्यक्ष तथा अनूप नागर ने सचिव पद का संभाला दायित्व, दस नए सदस्य हुए शामिल

रोटरी शिवगंगा का 23 वां पद ग्रहण समारोह सम्पन्न 

 

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा का 23 वाँ पदग्रहण समारोह एवं रोटरी मण्डलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी की आधिकारिक क्लब विजिट ‘नव-संकल्प’ के अंतर्गत रविवार को कैण्ट स्थित होटल सूर्या में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई।

समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रो. अजय कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए विवेक वर्मा को तथा निवर्तमान सचिव रो. ज्ञानेश सेठ ने नवनिर्वाचित सचिव अनूप नागर को पदभार सौंपा। इसके साथ ही नवगठित टीम ने पदभार ग्रहण किया।

मुख्य अतिथि एवं मण्डलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी शिवगंगा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रोटरी के आदर्श “स्वयं से ऊपर सेवा” (Service Above Self) को सार्थक रूप दिया है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों की निरंतरता ही रोटरी की वास्तविक पहचान है और क्लब को समाजहित में इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।

इस अवसर पर क्लब में दस नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गई। साथ ही रोटरी फाउंडेशन में योगदान तथा गत सत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अनेक सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं कु. आस्था द्वारा प्रस्तुत मनोहारी गणेश वंदना से हुआ। संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रो. आनन्द बर्मन एवं शिखा बर्मन ने संयुक्त रूप से किया। संयोजन चन्द्रशेखर वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन अवधेश वर्मा ने किया।

समारोह से पूर्व मण्डलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी ने क्लब पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर अंतरराष्ट्रीय एवं मण्डलीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, स्थायी सेवा परियोजनाओं तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

समारोह में पूर्व मण्डलाध्यक्ष रो. सतपाल गुलाटी, हरिमोहन शाह, उत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, डीजीई दिनेश गर्ग, डीएस प्रशांत नागर, डीजीआरएच रो. अनिल जाजोदिया, एजी राजेश भार्गव जगदीश सोनी, अजय पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, अश्वनी शाह, योगेश श्रीवास्तव, ध्रुवजी सोनी, डा. डी.एम. गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, शिखा पंड्या, गिरीश गुप्ता, रविनन्दन तिवारी, गिरीश चन्द्र, सचिन सिंह, प्रशान्त वर्मा, देवव्रत मिश्र, डॉ. सुनील शाह, श्यामजी गुप्ता, आनन्द जौहरी, पंकज सेठ, अम्बरीश निगम, शैलेष जायसवाल, गोपालजी सेठ, धीरज जैन, अनिल कुमार, जय मित्तल, पियूष नागर, श्रवण अग्रवाल, ऋचा रस्तोगी, संजय कुमार वर्मा, रवि सर्राफ, डॉ. तुलसी, विनय दुग्गल, अल्पना सिंह, तेजबहादुर जायसवाल, सत्यप्रकाश सर्राफ, विजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजीव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *