
वाराणसी।जगतपुर पी०जी० कॉलेज, जगतपुर ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह रहे । उन्होंने अहिंसा के विषय पर प्रकाश डाला।प्रो. संगीता गुप्ता, डॉ. लक्ष्मी सिंह, डॉ. चंद्रशेखर सिंह तथा डॉ अमिता श्रीवास्तव ने अपने विचारों को व्यक्त किया।राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र- छात्राओं तथा रेंजर छात्रों ने महाविद्यालय की परिसर की सफाई की तथा शपथ ली कि आगे भी हम लोगों को सफाई करने के लिए प्रेरित करेंगे। संचालन सत्यम ने किया।
