उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति ने किया पौधरोपण

रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति, वाराणसी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम जिला सचिव श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व एवं देखरेख में संपन्न हुआ।

जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगभग 20 से 30 पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री राजेश कुमार सिंह, श्री बिपिन चन्द्र पाण्डेय, श्री कृष्णमोहन शुक्ला, श्री गुरु प्रसाद जायसवाल, श्री मनीष जायसवाल, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती साधना यादव, श्रीमती श्वेता शर्मा, श्रीमती पूनम यादव, श्री संजय यादव एवं श्री हरिनाथ गोंड सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *