
वाराणसी। चांदमारी स्थित लॉन में रविवार को आयोजित आरएन कुटुंब की पहली बैठक में टीम लीडर अंजनी सिंह आकर्षण का केंद्र रहे। कंपनी से 25 सदस्य जोड़ने पर उन्हें प्रथम अचीवर घोषित किया गया। प्रबंध निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने अंजनी सिंह को ट्रॉफी एवं उपहार स्वरूप मिक्सी देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया। बैठक में एमडी आलोक श्रीवास्तव ने कंपनी की कार्यप्रणाली, उत्पादों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का उद्देश्य लोगों को दैनिक उपयोग के किचन एवं घरेलू सामान बाजार मूल्य से कम दरों पर उपलब्ध कराना है। सम्मान प्राप्त करने के बाद अंजनी सिंह ने कहा कि लगन और निरंतर मेहनत से अन्य सदस्य भी कम समय में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन विकास बरनवाल ने किया। इस दौरान शिवेंद्र त्रिपाठी, अनुराग बरनवाल, रविकांत श्रीवास्तव, नवीन प्रधान, किशोर सिंह, आलोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












Leave a Reply