बैरगनिया सीतामढ़ी में जुटे स्वर्णकार बंधू, किया मंथन

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने सफल महासम्मेलन की दी बधाई

 

 

बिहार। सीतामढ़ी के बैरगनिया में रविवार को ऐतिहासिक सुनार महासम्मेलन में नेपाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड,बिहार के विभिन्न जनपदों से हजारों सोनार बंधू की उपस्थिति समाज की एकता को संबल व मंथन हेतु शामिल हुए।

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व मुख्यमंत्री जितेन्द्र सोनल (सोनी) जी, विशिष्ट अतिथि गया विधायक जीवन कुमार जी, झारखंड रांची के पूर्व विधायक श्री जयप्रकाश गुप्ता जी,उत्तर प्रदेश के अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री शैलेश वर्मा जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ लोजपा (रामविलास) अशोक वर्मा जी,उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यनारायण सेठ जी, तथा अध्यक्षता बिहार स्वर्णकार संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यम भारतीय जी रहे।

महासम्मेलन में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बेतिया दीपेंद्र सर्राफ जी,बेतिया सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ जी,चकिया सभापति पवन सर्राफ जी, ढाका से दिलीप सर्राफ जी,राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ श्री रूपेश कुमार जी,मुजफ्फरपुर की श्रीमती रेखा सोनी जी,उत्तर प्रदेश बलिया से रामेश्वर प्रसाद जी बलिया, नारी शक्ति में श्रीमती रेनू सोनी, प्रदेश महामंत्री सर्वश्री शैलेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन नारायण सिंह (गुड्डू), शिवाजी वर्मा,प्रदेश संगठन मंत्री अनिल सेठ, प्रदेश मंत्री भानु प्रकाश सेठ, प्रदीप सोनी (राजू सेठ), प्रदेश प्रवक्ता सतीश वर्मा, शंकर बोस सहित सोनार समाज के वरिष्ठजन विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्य गण शामिल रहे।

महासम्मेलन की सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में सर्वश्री दीपक कुमार, पप्पू सर्राफ, धर्मेन्द्र सर्राफ के योगदान हेतु उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बधाई दी हैं।

सफल महासम्मेलन का कुशल संचालन उमेश प्रसाद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *