
रिपोर्ट अशरफ
प्रयागराज।प्रयागराज के फूलपुर तहसील में सोमवार को अधिवक्ताओं ने दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक धरना दिया। अचानक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
सूचना पर एसडीएम हीरालाल सैनी और पुलिस अधिकारी सौरभ पांडे मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने अधिवक्ताओं से वार्ता कर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की। जिसके बाद अधिवक्ता सड़क से हट गए, जिसके बाद राजमार्ग पर यातायात फिर से सामान्य हो गया।
प्रदर्शन में अधिवक्ता संघ फूलपुर के अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव और धर्मराज यादव, कोषाध्यक्ष राजेश पाल, महामंत्री रविंद्र प्रताप सिंह, प्रकाशन मंत्री दीपांकर यादव, अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव, उमाकांत अवस्थी, विनोद कुमार यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता शमीम तूफानी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता उर्फी, अधिवक्ता नौशाद अहमद, अधिवक्ता सद्दाम हुसैन, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शुक्ला, अधिवक्ता सैफ, अधिवक्ता अशरफ, आदि लोग मौजूद रहे।












Leave a Reply