मिसेज़ एशिया विनर विजयता सचदेवा को मिला ‘काशी नवरत्न अलंकरण

 

वाराणसी।काशी की प्रतिष्ठित सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था गुरु कृपा फाउंडेशन द्वारा वाराणसी के बाल विश्व विद्यालय, के सभागार में समारोह का आयोजन रविवार को किया गया ।

भव्य सम्मान समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिसेज़ एशिया विनर विजयता सचदेवा को प्रतिष्ठित ‘काशी नवरत्न अलंकरण’ सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अम्बरीष सिंह भोला जी ने विजयता सच्चदेवा को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विजयता सचदेवा लंबे समय से समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा जागरूकता तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनका सामाजिक योगदान अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को सशक्त करने का कार्य किया है।

गुरु कृपा फाउंडेशन ने उनके समर्पण, सेवा-भाव और जनकल्याण के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया।

मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा ने कहा कि सम्मान प्राप्त करने के बाद मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा ने गुरु कृपा फाउंडेशन, मुख्य अतिथि भोला जी एवं सभी आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,”काशी नवरत्न अलंकरण सम्मान मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है। यह सम्मान उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने मेरे सामाजिक कार्यों में हमेशा मेरा साथ और विश्वास दिया। मैं भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निरंतर कार्य करती रहूँगी। मेरा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता और सकारात्मक बदलाव की रोशनी पहुँच सके।”

इस सम्मान समारोह ने काशी की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के साथ समाजहित में कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *