
अड़गड़ानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
वाराणसी। मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम में आयोजित दो दिवसीय भंडारा कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। इस दौरान सपा नेताओं ने उनसे मुलाकात की और अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव एवं वरिष्ठ सपा नेता ज्ञानू यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने काशी की बेटी एवं कैंट विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव तथा सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने शीघ्र ही वाराणसी आने का भरोसा भी दिया। शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात करने वालों में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, वरिष्ठ सपा नेता ज्ञानू यादव, पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, आशीष यादव, सत्यम यादव, आरती यादव समेत अन्य सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे












Leave a Reply