संगीत नाट्य अकादमी के तत्वावधान में वन्देमातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ नाट्य मंचन

वाराणसी। वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संगीत नाट्य अकादमी नई दिल्ली के तत्वावधान में आचार्य रामचंद्र शुक्ल शोध संस्थान में विशिष्ट आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन में वरिष्ठ जन शामिल रहे।

वन्देमातरम के 150 वर्ष के अवसर पर समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।

दीप प्रज्जवलन सर्वश्री पद्मश्री डा के के त्रिपाठी, प्रोफेसर मंजीत चतुर्वेदी, आकाशवाणी वाराणसी के पूर्व निदेशक डा रविशंकर, डा दयानिधि मिश्रा,डा मुक्ता चतुर्वेदी, ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

150 वर्ष वन्देमातरम पर वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किए। सभी से कहा हर आयोजन में वन्देमातरम गीत को अवश्य सम्मान पूर्वक गाया जाये।

उक्त अवसर पर नाटक का भी मंचन किया गया।

समारोह में पद्मश्री डा के के त्रिपाठी,प्रो मंजीत चतुर्वेदी, आकाशवाणी वाराणसी के पूर्व निदेशक डा रविशंकर,डा दयानिधि मिश्रा,डा मुक्ता चतुर्वेदी, संस्कार भारती के डा रामवीर शर्मा, रंगमंच कामायनी की श्रीमती वीणा सहाय सहित अनेक वरिष्ठ जन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *